Ballia News: बलिया में लू का प्रकोप जारी, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Ballia News। उत्तर प्रदेश में बीते सप्ताह झुलसाने वाली गर्मी के बाद लू की तीव्रता में थोड़ी राहत देखी गई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में लखनऊ में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े - स्कूल चलो रैली में बच्चों ने दिया शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर और गाज़ीपुर जिलों में अब भी लू जैसे हालात बने हुए हैं। रविवार को बलिया का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा।

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.