Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, बरामदगी से उठे कई सवाल

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के एक्सार पिपरौली बड़ागांव से गुरुवार को लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम शनिवार को बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन दो दिनों तक उसकी गुमशुदगी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जीआरपी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले बच्चे को देखकर तत्काल स्टेशन परिसर में घोषणा कराई गई। घोषणा के बाद बच्चे की पहचान हुई। इसके पश्चात जीआरपी के हेड कांस्टेबल अब्दुल हई और उभांव पुलिस की मौजूदगी में एक्सार पिपरौली बड़ागांव निवासी पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान को चौकी पर बुलाया गया और बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में यौन शोषण के आरोप में वन दरोगा गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि उभांव थाना क्षेत्र के एक्सार पिपरौली बड़ागांव निवासी असलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका तीन वर्षीय पुत्र मो. फुजैल अहमद 11 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। इस पर उभांव पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

शनिवार को रेलवे स्टेशन से बालक की बरामदगी के बाद मामला और भी रहस्यमय हो गया है। यह सवाल उठ रहे हैं कि लापता होने के बाद दो दिनों तक मासूम कहां रहा, किसके साथ था और वह बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा। फिलहाल बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।

उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। इस संबंध में एक टीम गठित की गई है, जो बच्चे के लापता होने और रेलवे स्टेशन पर मिलने के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.