- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उ...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
On
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और अपने कथित प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित युवक से संपर्क किया। युवक से फोन पर बातचीत कराने के बाद किशोरी शांत हुई और टॉवर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई।
किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उससे और उसके परिजनों से पूछताछ की। वहीं, किशोरी की मां ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाने और उसे ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
By Parakh Khabar
Latest News
14 Jun 2026 16:05:43
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
