Ballia News : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया: बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान हरिंद्र राम (35) के रूप में हुई है, जो गड़वार थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द गांव का निवासी था। वह सोमवार सुबह डूमरी गांव (थाना बांसडीह रोड) स्थित अपनी मौसी के घर गया था। देर शाम जब वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी छाता गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: हुकुम छपरा गंगा घाट के पास पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। बांसडीह रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल और पहचान पत्रों के आधार पर उसकी शिनाख्त की और परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.