Ballia News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, उजड़ गया एक परिवार का सहारा

बलिया। जनऊपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। पेशे से कारपेंटर 28 वर्षीय मनोज की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गांव में लकड़ी का दरवाजा लगाने गया था। काम के दौरान जब उसने टेबल फैन का प्लग बोर्ड में लगाया, तभी तेज करंट दौड़ गया और वह बुरी तरह झुलस गया।

मनोज के साथ मौजूद उसके ममेरे भाई अंकित शर्मा ने तुरंत डंडे से उसे करंट से अलग किया, लेकिन तब तक हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे रतसर सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

मनोज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। जैसे ही मौत की खबर उसकी पत्नी रूबी को मिली, वह अपने दोनों बच्चों—शिवम (6) और श्रेयांश (2)—को लेकर मायके से दौड़ी चली आई और बिलख-बिलख कर रोने लगी। वहीं बूढ़े पिता सुदर्शन और गंभीर रूप से बीमार मां वृंदा इस सदमे से पूरी तरह बेसुध हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.