Ballia News: पति की हत्या में पत्नी और भतीजा दोषी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

बलिया। चार साल पुराने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में बलिया की अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने पत्नी और उसके भतीजे को पति की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह मामला उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा जलालुद्दीनपुर गांव का है। 21 अप्रैल 2021 को गांव की एक राइस मिल के परिसर में 42 वर्षीय मानसिंह वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। पहले इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़े - बलिया के यात्रियों को बड़ी राहत, छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून से

इस संबंध में मृतक के बड़े भाई रामेश्वर वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि हत्या के पीछे मानसिंह की पत्नी निर्मला और भतीजा वेदव्यास शामिल थे। दोनों के बीच अवैध संबंध थे और जब मानसिंह ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मामले में अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के समक्ष मजबूत साक्ष्य और गवाह पेश किए। इसके आधार पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने दोष सिद्ध होने पर दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

इस केस को लेकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि यह सजा न्याय और कानून के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत करने वाला निर्णय है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.