बलिया के यात्रियों को बड़ी राहत, छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून से

वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन छपरा से 28 जून 2026 से प्रत्येक रविवार तथा आनंद विहार टर्मिनस से 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से संचालित होगी।

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, पांच शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी तथा एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: माल्देपुर गंगा घाट पर डूबे छात्र का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

यह रहेगा समय और ठहराव

12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 जून 2026 से प्रत्येक रविवार को छपरा से रात 8:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बलिया में रात 10:05 बजे, मऊ में 11:10 बजे, आजमगढ़ में 11:55 बजे तथा अगले दिन शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में यह रहेगा शेड्यूल

वापसी यात्रा में 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार टर्मिनस से शाम 4:25 बजे रवाना होगी। यह गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़ और मऊ होते हुए अगले दिन सुबह 8:25 बजे बलिया पहुंचेगी तथा सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी।

रेलवे के इस निर्णय से बलिया, मऊ, आजमगढ़ और पूर्वांचल के अन्य जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही नियमित संचालन शुरू होने से यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्रसूता की मौत के मामले में गैर-इरादतन हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार...
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
मिट्टी हटाने के विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
बलिया के यात्रियों को बड़ी राहत, छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून से
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.