Ballia News: सड़क हादसे में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. स्वर्णकार का निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

बलिया: जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. स्वर्णकार का शनिवार रात हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा के पास हुई। उनके असामयिक निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. ए.के. स्वर्णकार मूल रूप से झांसी के निवासी थे और बलिया जिला चिकित्सालय में तैनात थे। वे एमडी की पढ़ाई कर रहे थे और एजुकेशन लीव पर थे। शनिवार को वे लखनऊ से बलिया लौट रहे थे, तभी राजधनी रोड पर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़े - ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा कारोबारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल

डॉ. स्वर्णकार के निधन को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी क्षति बताया है। उनकी काबिलियत और समर्पण के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.