Ballia News : कंपोजिट विद्यालय का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों को नहीं मिला था दूध ; फिर...

बैरिया, बलिया : शासन के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय रानीगंज बाजार का औचक निरीक्षण किया। एमडीएम योजना में मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन नहीं परोसा गया था। उप जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी दिया। कहा कि एमडीएम में मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन परोसा जाए।

बता दें कि शासन के आदेश के क्रम प्रति सप्ताह उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को एक-एक विद्यालय की जांच करनी है। जांच रिपोर्ट प्रेरणा एप के माध्यम से शासन को प्रेषित कर विद्यालयो की स्थिति से अवगत  करना है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय रानीगंज का औचक निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों को मीनू के अनुसार एमडीएम में दूध नहीं दिया गया था। पूछने पर प्रधानाध्यापक सुकदेव पाण्डेय ने बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार के कारण दूध बाजार में उपलब्ध नहीं था। इसलिए बच्चों को दूध नहीं दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी

प्रधानाध्यापक के जवाब पर उप जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। वही विद्यालय में जल जमाव व गंदगी के लिए प्रधानाध्यापक ने सफाई कर्मी के विद्यालय में नहीं आने की शिकायत उप जिलाधिकारी से की। उप जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को मौके से फोन करके एक सफाई कर्मी को नियमित विद्यालय में भेज कर साफ सफाई करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.