Ballia News: मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बलिया: मनःस्थली एजुकेशन सेंटर, रेवती में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अनेक रंगारंग और मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

विद्यालय के निदेशक सुदेश उपाध्याय ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशभक्तों और महापुरुषों के त्याग और उनके जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़े - शराब दुकान के हिसाब को लेकर विवाद, मारपीट में दो घायल; तीन पर मुकदमा

screenshot_2025-01-27-10-46-04-26_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान और देश के प्रति हमारे कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

img-20250127-wa0007.jpg

प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा, "गणतंत्र दिवस केवल हमारे अतीत को याद करने के लिए नहीं है, बल्कि वर्तमान को अपनाने और भविष्य का निर्माण करने का भी अवसर है। यह हमें बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने की प्रेरणा देता है।"

img-20250127-wa0006.jpg

कार्यक्रम के दौरान सभी ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.