Gorakhpur News: गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात, सिरफिरे युवक ने दो बहनों को मारी गोली, फिर खुद को भी किया घायल

गोरखपुर: शहर के सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आजमगढ़ के रहने वाले मनदीप यादव नामक युवक ने घर में घुसकर दो बहनों—पूजा यादव और नैंसी यादव—को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से घायल कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पूजा से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी नाराजगी में वह सिविल लाइंस स्थित पूजा के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दे डाला। उस वक्त पूजा का भाई अमन यादव परीक्षा देने बाहर गया हुआ था।

यह भी पढ़े - सुंदर लड़की की फोटो दिखाकर राजस्थान के युवक को फंसाया, जयमाल के बाद बंधक बनाकर वसूले 3.11 लाख रुपये

घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में गोरखपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की मानसिक स्थिति तथा पृष्ठभूमि की भी पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.