Ballia News: सरयू नदी में डूबी किशोरी प्रीति का शव दूसरे दिन मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बलिया (मनियर): जिले के मनियर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबी 13 वर्षीय प्रीति यादव उर्फ हिमांशी का शव घटना के करीब 30 घंटे बाद बुधवार दोपहर को बरामद हुआ।

मंगलवार को प्रीति अपनी छोटी बहन निक्की (12) और सुखपुरा थाना क्षेत्र के चनुकी गांव की मनीषा यादव के साथ गांव के समीप सरयू नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान तीनों किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। वहां मौजूद मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए निक्की और मनीषा को किसी तरह बचा लिया, लेकिन प्रीति पानी में समा गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मछुआरों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बाद में एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रीति का शव नदी किनारे मिला। शव मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। वहीं, प्रीति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव शोकाकुल माहौल में डूबा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.