Ballia News: पीपा पुल से नदी में गिरी पिकअप, युवक लापता

बलिया: सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद दरौली घाट पर बने पीपा पुल से एक पिकअप असंतुलित होकर नदी में गिर गई। हादसे में चालक और वाहन मालिक का भाई नदी में गिर गए। चालक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन वाहन मालिक का भाई अब तक लापता है। पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका।

मिली जानकारी के अनुसार, खरीद दरौली घाट पर पीपा पुल अभी निर्माणाधीन है, इसके बावजूद दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजर रहे हैं। हरनाटार गांव निवासी अंकित वर्मा (18) और तिलौली निवासी चालक संदीप राजभर (25) पिकअप से सब्जी लेकर दरौली जा रहे थे।

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

  • पहले पाट को पार करने के बाद चालक सब्जी उतारकर वापस लौट रहा था।
  • इसी दौरान पीपा पुल पर असंतुलित रूप से रखी लोहे की प्लेट में पिकअप का पहिया फंस गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।
  • पुल की कमजोर रस्सी की रेलिंग टूट गई और पिकअप सीधे गहरे पानी में गिर गई।

चालक संदीप ने पीपे की रस्सियों का सहारा लेकर खुद को बचा लिया, लेकिन अंकित वर्मा डूब गया।

पुलिस व स्थानीय लोगों की खोजबीन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश जारी है। पिकअप को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अंकित का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुल पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं न हों। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.