Ballia News : लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में लाठी-डंडों से हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) व 110 के तहत विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

मृतक की पत्नी ने 12 दिसंबर को बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 11 दिसंबर की शाम पड़ोस में रहने वाले मोजरी देवी पत्नी पिंटू बासफोर, राजेश बासफोर पुत्र सुखठ बासफोर, मनोज बासफोर पुत्र सुखठ बासफोर (निवासी छोटकी सेरिया, थाना बांसडीह), दुर्गा देवी पत्नी अनिल बासफोर (निवासी कस्बा नगरा, थाना नगरा), सुरसति पत्नी रवि बासफोर (निवासी रानीगंज, थाना बैरिया) और रानी देवी पत्नी वीरू बासफोर (निवासी जवाहिर सिंह का टोला, थाना मनियर) लाठी-डंडों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे।

यह भी पढ़े - बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति विनोद बासफोर के सिर और सीने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल विनोद बासफोर की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में सुसंगत धाराएं बढ़ा दीं।

घटना के खुलासे के लिए बांसडीह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को छोटकी सेरिया मोड़ से सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेश बासफोर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.