Ballia News: मां ने 10 माह के बच्चे को छत से फेंका, मौत से मचा हड़कंप

बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक मां ने अपने 10 माह के बच्चे को छत से फेंक दिया। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीएचयू रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कृष्णा नगर मोहल्ले की रहने वाली अंजू देवी (35), पत्नी गोलू गोंड, अपने मायके में रहती है। बताया जा रहा है कि उसकी बड़ी बहन मनीषा देवी से अकसर विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह, दोनों के बीच विवाद के बाद अंजू ने अपने 10 माह के बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया और बहन पर आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगी।

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

घटना के समय अंजू का पति गोलू सिलेंडर बांटने के लिए गड़वार गया हुआ था। बच्चे की नानी शोभा देवी ने अपनी बेटी अंजू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। शोभा देवी ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी तीन महीने पहले अंजू ने अपने जुड़वा बच्चों में से एक की हत्या कर दी थी।

नगर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी मां को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में आक्रोश

इस घटना के बाद कृष्णा नगर मोहल्ले में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और आरोपी मां को फांसी की सजा देने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि अंजू देवी मां के नाम पर कलंक है। उनका कहना है कि इतनी निर्दयी मां को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पूर्व में भी बच्चे की हत्या का आरोप

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अंजू पहले भी अपने एक जुड़वा बच्चे की हत्या कर चुकी है। यह घटना सभी के लिए गहरे सदमे और आक्रोश का कारण बन गई है।

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.