- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: अस्पताल में प्रसूता की मौत, क्लिनिक संचालिका गिरफ्तार
Ballia News: अस्पताल में प्रसूता की मौत, क्लिनिक संचालिका गिरफ्तार

बलिया। जिले के नगरा थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने क्लिनिक संचालिका को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। संचालिका पर गैर-इरादतन हत्या और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के उल्लंघन का आरोप है।
रात करीब 11 बजे डॉक्टर के आने पर ऑपरेशन किया गया, लेकिन संगीता की तबीयत और बिगड़ गई। सोमवार तड़के करीब तीन बजे क्लिनिक स्टाफ ने उसे एंबुलेंस से मऊ रेफर किया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मृतका का शव लेकर क्लिनिक के गेट पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राकीब अख्तर ने तत्काल क्लिनिक को सील कर दिया।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर धारा 105 बीएनएस और 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजू देवी पत्नी जितेंद्र कुमार, निवासी ग्राम क्यामपुर, थाना पकड़ी, बलिया, को कृष्णा होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया।