- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- बरेली: घर में रह रहा दोस्त बना दुश्मन, चाय में नशा देकर दी करंट से मारने की कोशिश, फिर चाकू से हमला
बरेली: घर में रह रहा दोस्त बना दुश्मन, चाय में नशा देकर दी करंट से मारने की कोशिश, फिर चाकू से हमला कर हुआ फरार
On

बरेली। यूपी के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलाम नबी नामक व्यक्ति ने जिस दोस्त को अपने घर में सहारा दिया, उसी ने उसकी जान लेने की कोशिश की। आरोपी ने पहले चाय में नशा मिलाकर उसे बेहोश किया, फिर रात में करंट लगाकर मारने की कोशिश की। जब गुलाम नबी की आंख खुली तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
परिवार की मदद से गुलाम नबी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी शबाना ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं कि आखिर आरोपी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया।
खबरें और भी हैं
लाभ बढ़कर 122 करोड़ रुपए हुआ, तिमाही दर तिमाही 18.2% की वृद्धि
By Parakh Khabar
Latest News
22 Oct 2025 18:13:11
बरेली। जिले के बड़े बाईपास पर स्थित नवदिया झादा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। यह स्थल बरेली...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.