- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : निधरिया में श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण की शुरुआत, 23 अक्टूबर को होगा सामूहिक पूजन
Ballia News : निधरिया में श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण की शुरुआत, 23 अक्टूबर को होगा सामूहिक पूजन

बलिया। शहर से सटे निधरिया गांव में स्थित शिव पंच मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। मंदिर निर्माण और इसके सुचारू संचालन के लिए भगवान चित्रगुप्त सेवा समिति का गठन भी किया गया।
शैलेश श्रीवास्तव मंटू को अध्यक्ष, संजय मेहता अप्पू को कोषाध्यक्ष, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, विकास मेहता और प्रशांत श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, वहीं अनंत मेहता, विनोद श्रीवास्तव और अजीत श्रीवास्तव बब्लू को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रकाश मेहता छोटू, अनिल मेहता, सुधीर मेहता बच्चा, अवधेश श्रीवास्तव, पिंकू मेहता, संदीप श्रीवास्तव मिंटू, भोला श्रीवास्तव और सत्येंद्र सिन्हा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
समिति के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर निर्माण स्थल पर 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सामूहिक चित्रगुप्त पूजन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कायस्थ समाज के सभी परिवारों से इसमें सम्मिलित होने की अपील की है।