- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- फुस्स फुलझड़ी से क्या उम्मीद... सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, कहा, स्टार प्रचारक नहीं
फुस्स फुलझड़ी से क्या उम्मीद... सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, कहा, स्टार प्रचारक नहीं ‘विभाजक’ बनकर गए बिहार
5.jpg)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ बिहार में “स्टार प्रचारक” के रूप में नहीं, बल्कि “स्टार विभाजक” बनकर गए हैं।
राज्य की व्यवस्था पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “फुस्स फुलझड़ी से दीपावली की क्या उम्मीद करोगे? जब बिजली ही नहीं बनी तो दोगे कहां से? जो बिजली बनी है, वो समाजवादियों की बनाई हुई है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था, यातायात और नगर निगम प्रणाली पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है।
अखिलेश ने आगे कहा, “लखनऊ में हर जगह कूड़ा फैला हुआ है, यह वही शहर है जिसे स्मार्ट सिटी कहा जाता है। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद यातायात व्यवस्था सुधर नहीं रही।” उन्होंने सवाल किया कि “जब दिल्ली और लखनऊ की सरकारें स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अरबों का बजट दे रही थीं, तो वह पैसा आखिर गया कहां?”
सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश के लगभग हर शहर में जाम की स्थिति सामान्य हो गई है। उन्होंने कहा, “जब तक भाजपा सरकार को नहीं हटाया जाएगा, तब तक कोई सुधार नहीं होगा। सरकार ने बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है — पहले बेच रहे थे, अब बेच भी नहीं पा रहे हैं। अगली सरकार के लिए बिजली देना बड़ी चुनौती बन जाएगी।”