- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : रोटी बनाने की जिद में पति पर टूटा पत्नी का गुस्सा, चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
Ballia News : रोटी बनाने की जिद में पति पर टूटा पत्नी का गुस्सा, चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
On

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महावीर अखाड़ा मोहल्ले में मंगलवार रात एक अजीबो-गरीब विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। रोटी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़े - UP News : घाघरा नदी की कटान से हाहाकार, सरकारी स्कूल नदी में समाया – सैकड़ों बच्चे प्रभावित
गुस्से में लालबुची देवी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति संजय के सीने पर वार कर दिया। हमले के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊ रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार संजय की स्थिति चिंताजनक है और विशेष इलाज की जरूरत है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
Amethi News : कोचिंग जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
20 Aug 2025 21:34:43
गाजीपुर। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.