Ballia News : पलक झपकते ही बुझ गया शिक्षा का दीप, प्रधानाध्यापक रामप्यारे जी का निधन; शिक्षा जगत में शोक की लहर

बलिया : सीयर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेलमा में तैनात प्रधानाध्यापक रामप्यारे जी का गुरुवार को इलाज के दौरान शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मूल रूप से मऊ जनपद के अल्लापुर (सिपाह) निवासी रामप्यारे जी, वर्तमान में सीयर के प्राथमिक विद्यालय तेलमा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी भी सीयर ब्लॉक में शिक्षिका हैं। दोनों पति-पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ बिल्थरारोड में निवास कर रहे थे।

यह भी पढ़े - Ballia News : हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

रामप्यारे जी एक कर्मठ, ईमानदार और समर्पित शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, तो परिजनों ने उन्हें शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे सहित शिक्षकों — नन्द लाल शर्मा, देवेंद्र वर्मा, कृष्णा नंद सिंह, विनोद मौर्य, जय प्रकाश मौर्य, फूल कुमारी, अनिल यादव आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.