Ballia News: मायके में रह रही पत्नी पर पति ने चलाई गोली, बाल-बाल बची महिला; पिस्तौल के साथ आरोपी दबोचा

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में मायके में रह रही महिला पर उसके पति द्वारा कथित तौर पर पिस्तौल से गोली चलाने का मामला सामने आया है। निशाना चूकने से महिला बाल-बाल बच गई। घटना के बाद महिला और उसके पिता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास मौजूद पिस्तौल व कारतूस छीनकर पुलिस को सौंप दिया।

फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा निवासी धर्मात्मानंद सिंह की पत्नी रूबी देवी अपने बच्चों की देखभाल और पढ़ाई के लिए मायके छोटकी सेरिया में रह रही हैं। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़े - बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि धर्मात्मानंद पुराने मुकदमे में समझौता करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। गुरुवार शाम वह अचानक ससुराल पहुंचा और रूबी को निशाना बनाकर कथित तौर पर अवैध पिस्तौल से गोली चला दी। हालांकि गोली महिला को नहीं लगी और उसकी जान बच गई।

घटना के बाद रूबी ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रूबी और उनके पिता शिवजी सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके हाथ से पिस्तौल तथा कारतूस छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर हथियार और कारतूस के साथ बांसडीह कोतवाली ले गई।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बच्चों के हाथ में रोटी-सब्जी देने की फोटो वायरल, BSA ने पूरे स्कूल स्टाफ और रसोइयों को किया तलब Ballia News: बच्चों के हाथ में रोटी-सब्जी देने की फोटो वायरल, BSA ने पूरे स्कूल स्टाफ और रसोइयों को किया तलब
बलिया। सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) थाली में परोसने के बजाय बच्चों के हाथों में रोटी-सब्जी दिए जाने की...
Ballia News: मायके में रह रही पत्नी पर पति ने चलाई गोली, बाल-बाल बची महिला; पिस्तौल के साथ आरोपी दबोचा
Ballia News: सरेराह ई-रिक्शा रुकवाकर युवती से मारपीट और छेड़खानी, चार कार सवारों पर मुकदमा
'यादें' में नया मोड़: अतीत के अपराधबोध से जूझेंगे डॉ. देव, बोले इक़बाल खान- "सबसे कठिन लड़ाई अपने भीतर होती है"
फ्रेंडशिप डे: सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए दोस्ती के खास किस्से
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.