Ballia News: सरेराह ई-रिक्शा रुकवाकर युवती से मारपीट और छेड़खानी, चार कार सवारों पर मुकदमा

बांसडीह, बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से बलिया जा रही एक युवती के साथ सरेराह मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार सवार चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

घटना टकरसन पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। पीड़िता ई-रिक्शा से बलिया शहर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चार पहिया वाहन में सवार चार युवकों ने ई-रिक्शा को जबरन रुकवा लिया।

यह भी पढ़े - बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता के मुताबिक, कार से उतरने के बाद युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी और उसके साथ अभद्रता व छेड़खानी की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से चले गए।

घटना के बाद पीड़िता ने बांसडीह रोड थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात कार सवारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बच्चों के हाथ में रोटी-सब्जी देने की फोटो वायरल, BSA ने पूरे स्कूल स्टाफ और रसोइयों को किया तलब Ballia News: बच्चों के हाथ में रोटी-सब्जी देने की फोटो वायरल, BSA ने पूरे स्कूल स्टाफ और रसोइयों को किया तलब
बलिया। सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) थाली में परोसने के बजाय बच्चों के हाथों में रोटी-सब्जी दिए जाने की...
Ballia News: मायके में रह रही पत्नी पर पति ने चलाई गोली, बाल-बाल बची महिला; पिस्तौल के साथ आरोपी दबोचा
Ballia News: सरेराह ई-रिक्शा रुकवाकर युवती से मारपीट और छेड़खानी, चार कार सवारों पर मुकदमा
'यादें' में नया मोड़: अतीत के अपराधबोध से जूझेंगे डॉ. देव, बोले इक़बाल खान- "सबसे कठिन लड़ाई अपने भीतर होती है"
फ्रेंडशिप डे: सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए दोस्ती के खास किस्से
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.