Ballia News : धोखे से महिला का अश्लील वीडियो बना करता रहा दुष्कर्म, पति ने शिकायत की तो जानें क्या हुआ...

घटना की जानकारी होने पर जब पीड़िता का पति शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा, तो उसके घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला का कहना है कि बांसडीहरोड थाने की पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।

Ballia News : एक विवाहिता का नहाते समय एक युवक ने धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दी और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह खेल लंबे समय से चल रहा था। महिला के साथ दुष्कर्म का यह मामला सोमवार को प्रकाश में आया।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

यह भी पढ़े - बलिया: हाईटेंशन करंट हादसे के पीड़ित परिवार को ₹10 लाख की सहायता, सीमा यादव को सौंपा गया चेक

घटना की जानकारी होने पर जब पीड़िता का पति शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा, तो उसके घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला का कहना है कि बांसडीहरोड थाने की पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। आरोपी खुलेआम धमकी दे रहा है। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। न्याय न मिलने से वह काफी परेशान है। 

क्या है पूरा मामला

पिछले साल अक्टूबर में महिला जब अपने घर में लगे हैंडपंप पर नहा रही थी, तभी पड़ोस के एक युवक ने चोरी से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो दिखाकर होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अक्सर ऐसा करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से पैसे भी लेने शुरू कर दिए। महिला के मुताबिक उसने आरोपी को एक बार 30 हजार रुपये समूह से निकालकर दिए। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना।

थक हारकर जब महिला ने सारी आपबीती अपने पति को बताई तो पति आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंचा। वहां पीड़िता के पति को मारा-पीटा गया। महिला ने पहले लोकलाज के कारण चुप रही। बाद में बांसडीहरोड थाने में तहरीर देने के बाद उसने अपनी पीड़ा पुलिस को बताई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान
भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा निवासी युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके...
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने पटियाला में खोली नई शाखा, निवेशकों को मिलेंगी एक ही स्थान पर कई सुविधाएं
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पूरे किए 18 साल, सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स ने शुरू किया खास जश्न
Ballia News: सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
बलिया: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.