Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण में आ रही समस्याएं एक सप्ताह में करें दूर – डीएम मंगला प्रसाद सिंह

बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना निर्माण में आ रही बाधाओं की बिंदुवार जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि संबंधित विवादों, अवशेष काश्तकारों के भुगतान एवं अन्य अड़चनों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

यह भी पढ़े - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जन कल्याण एवं जागरूकता अभियान

उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी बैरिया और एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए, जिससे परियोजना कार्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.