Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सकरपुरा गांव में शादी की तैयारियों के बीच एक युवती पर घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सकरपुरा निवासी राजेंद्र साहनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री सुनंदिनी की शादी 28 जून 2026 को तय है। 4 जून को वह शादी की तैयारियों के सिलसिले में बलिया गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली आरती पत्नी वीरेंद्र साहनी उनके बच्चों से विवाद करने लगी। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद वह वहां से चली गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: खेत की झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

आरोप है कि कुछ देर बाद आरती डंडा लेकर वापस लौटी और सुनंदिनी के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। युवती के शोर मचाने पर आरती के दोनों पुत्र आशीष और टिंकू भी लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए और उसकी पिटाई करने लगे।

घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरती, आशीष और टिंकू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी केंद्रीय...
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.