Ballia News: 'गौ माता' बनी कुमाता, किसान की मौत से गांव में मचा कोहराम

बलिया, बांसडीह। जिले के बांसडीह क्षेत्र के नारायनपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान गनेश पाण्डेय की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी पालतू गाय को भूसे की नांद से हटाकर पेड़ की छांव में बांधने ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गाय बेकाबू हो गई और उसने गनेश पाण्डेय को जोर से पटक दिया।

घटना के बाद परिजन तुरंत गनेश पाण्डेय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी समेत घर के अन्य सदस्य बेसुध हो गए और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: बैरिया एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, एसडीएम समेत चालक घायल

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गनेश पाण्डेय अपने पीछे तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में लोग इस घटना को ‘गौ माता’ के क्रोधित रूप से जोड़कर देख रहे हैं, जिसने एक संपूर्ण परिवार को मातम में डुबो दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली...
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा
आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.