Ballia News: पारिवारिक विवाद में चार लोगों ने किया हमला, केस दर्ज

बैरिया, बलिया। मधुबनी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर चार लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने, सामान बिखेरने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।.

बैरिया थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मधुबनी निवासी हुस्नआरा बेगम ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार को मोहम्मद मुश्लिम उर्फ आफताब, मोहम्मद अलीम उर्फ बाबू, मोहम्मद सलीम (सभी निवासी मधुबनी) और रोशन (निवासी मुबारकपुर, थाना मांझी, सारण, बिहार) ने उनके घर में घुसकर उनके पति अनवर अली के साथ बुरी तरह मारपीट की। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने घर का सामान बिखेर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.