- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बस्ती
- बस्ती में वायरलेस टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज
बस्ती में वायरलेस टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज
बस्ती। पुलिस कार्यालय परिसर स्थित वायरलेस टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाली महिला मधु निषाद के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया था।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा।
पुलिस के मुताबिक, महिला की इस कार्रवाई से न्याय मार्ग क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आमजन के साथ न्यायालय आने-जाने वाले लोगों में भय व असुरक्षा की स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि प्रदर्शन के दौरान वायरलेस टावर को नुकसान पहुंच सकता था।
इस मामले में उपनिरीक्षक अजय सिंह की तहरीर पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
