- Hindi News
- भारत
- FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का भव्य आगाज, मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मुकाबला;...
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का भव्य आगाज, मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मुकाबला; शकीरा के प्रदर्शन ने बांधा समां
मेक्सिको सिटी। दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टाडियो अज़्टेका स्टेडियम में हुई, जहां उद्घाटन मुकाबले में मेजबान मेक्सिको की टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ। 48 टीमों और कुल 104 मुकाबलों वाला यह विश्व कप अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा फीफा टूर्नामेंट है।
मेसी और रोनाल्डो के लिए हो सकता है आखिरी विश्व कप
शकीरा के धमाकेदार प्रदर्शन से सजी ओपनिंग सेरेमनी
मैच से करीब 90 मिनट पहले आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय के साथ आधिकारिक विश्व कप गीत ‘Dai Dai’ का पहला लाइव प्रदर्शन किया। उनकी शानदार प्रस्तुति, ऊर्जा और स्टेज परफॉर्मेंस ने पूरे स्टेडियम का माहौल रोमांच से भर दिया।
शकीरा का फीफा विश्व कप से यह चौथा जुड़ाव है। इससे पहले वह 2010 विश्व कप के लोकप्रिय गीत ‘Waka Waka (This Time for Africa)’ से दुनिया भर में छा चुकी हैं।
कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने बिखेरा जलवा
ओपनिंग सेरेमनी में कोलंबिया के जे बाल्विन, दक्षिण अफ्रीका की टायला तथा मैक्सिको और लैटिन संगीत जगत के कई प्रसिद्ध कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। समारोह की थीम मैक्सिकन संस्कृति और परंपराओं पर आधारित रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
तीन देशों में खेला जा रहा है विश्व कप
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन पहली बार तीन देशों—मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा—की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। आगामी दिनों में दुनिया की शीर्ष 48 टीमें फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी।
