- Hindi News
- बिजनेस
- स्कोडा ऑटो ने भारत में बढ़ाई RS विरासत, नई कोडिएक RS सात-सीटर SUV की घोषणा
स्कोडा ऑटो ने भारत में बढ़ाई RS विरासत, नई कोडिएक RS सात-सीटर SUV की घोषणा
नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी हाई-परफॉर्मेंस RS रेंज को और विस्तार देते हुए नई स्कोडा कोडिएक RS को पेश करने का ऐलान किया है। 50 वर्षों से अधिक पुरानी RS विरासत और 125 वर्षों से ज्यादा के मोटरस्पोर्ट अनुभव पर आधारित यह नई परफॉर्मेंस SUV 22 जून 2026 से देशभर में बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी।
भारत में अब तक की सबसे तेज स्कोडा
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि RS बैज पिछले पांच दशकों से अधिक समय से स्कोडा की वैश्विक परफॉर्मेंस विरासत का प्रतीक रहा है। भारत में ऑक्टाविया RS के आगमन के बाद से इस सीरीज को कार प्रेमियों का जबरदस्त समर्थन मिला है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लॉन्च हुई नई ऑक्टाविया RS की सभी यूनिट्स महज 20 मिनट में बिक गई थीं, जो भारतीय ग्राहकों के बीच RS मॉडल्स की लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नई कोडिएक RS परफॉर्मेंस, अधिक स्पेस और 4x4 क्षमता के साथ स्कोडा की रेसिंग विरासत को एक नए स्तर पर लेकर जाएगी। कंपनी के अनुसार यह भारत में अब तक की सबसे तेज स्कोडा कार होगी।
RS बैज की विरासत और दमदार पहचान
RS यानी रैली स्पोर्ट स्कोडा ऑटो की परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग और मोटरस्पोर्ट डीएनए का प्रतीक है। वैश्विक स्तर पर RS मॉडल अपनी तेज गति, सटीक हैंडलिंग और रोमांचक ड्राइविंग अनुभव के लिए जाने जाते हैं।
नई कोडिएक RS के जरिए स्कोडा भारतीय लग्ज़री SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। यह मॉडल कंपनी की ‘डिफरेंशिएशन’ रणनीति का भी हिस्सा है, जिसके तहत स्कोडा विभिन्न ग्राहकों की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप अपनी SUV रेंज को और मजबूत कर रही है।
