Agra News: आगरा में हिरासत में महिला से मारपीट के आरोप में चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाने में हिरासत के दौरान एक महिला से कथित मारपीट के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक समेत चार कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सीमा सिकरवार ने अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया कि चार जून को एक पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिकंदरा थाने में रखा गया, जहां हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।

पीड़िता के अधिवक्ता डॉ. अजीत सिंह के मुताबिक, पांच जून को सीमा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान उन्होंने न्यायालय के समक्ष पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई किए जाने की शिकायत की। अदालत के निर्देश पर कराए गए चिकित्सीय परीक्षण में उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए।

इसके बाद अदालत ने छह जून को उपनिरीक्षक नीलेश शर्मा, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, महिला उपनिरीक्षक नेहा और महिला आरक्षी सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि, पुलिसकर्मियों की ओर से इस आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती दी गई, लेकिन 11 जून को अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद बृहस्पतिवार देर रात चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनीषा ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: नरही हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना Ballia News: नरही हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना
बलिया। नरही थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुए चर्चित हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला...
Agra News: आगरा में हिरासत में महिला से मारपीट के आरोप में चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
Ballia News: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अभद्र पोस्ट शेयर करने पर बलिया में एफआईआर, सपा नेताओं में आक्रोश
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया पश्चिमी कमान का दौरा, परिचालन तैयारियों की समीक्षा कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
चंदौली में स्कूल के क्लासरूम में छात्र की चाकू मारकर हत्या, साथी छात्र गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.