Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दुष्कर्म आरोपी के एनकाउंटर पर बवाल, फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने घेरा पुलिस चौकी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू शर्मा के पुलिस एनकाउंटर के बाद विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए खुटार थाना क्षेत्र की चांदपुर पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

एनकाउंटर पर उठे सवाल, जांच की मांग

घटना खुटार क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के अनुसार, एक वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू शर्मा को मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। उपचार के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।

वहीं, ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों का दावा है कि गुड्डू को घटना से पहले ही पुलिस के हवाले कर दिया गया था। उनका आरोप है कि जब आरोपी पहले से पुलिस हिरासत में था तो बाद में मुठभेड़ दिखाकर उसे गोली क्यों मारी गई। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चौकी का घेराव, सड़क जाम और पुलिस से टकराव

गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण चांदपुर पुलिस चौकी पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चांदपुर चौराहे पर रास्ता अवरुद्ध कर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

करीब दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर तनाव बढ़ गया।

पथराव के बाद पुलिस ने किया बल प्रयोग

पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और चांदपुर पुलिस चौकी को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

इस दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में राहगीरों को भी चोटें आईं। वहीं, यह भी चर्चा रही कि पुलिस ने ग्राम प्रधान को हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं उन्हें वहां से छुड़ाकर ले गईं।

पुलिस ने कार्रवाई के दिए संकेत

एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू शर्मा की गिरफ्तारी के बाद ग्राम प्रधान कुछ लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। भीड़ के उग्र होने पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि मामले में ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया पश्चिमी कमान का दौरा, परिचालन तैयारियों की समीक्षा कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया पश्चिमी कमान का दौरा, परिचालन तैयारियों की समीक्षा कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
चंडीगढ़। भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी कमान का दौरा कर क्षेत्र की...
चंदौली में स्कूल के क्लासरूम में छात्र की चाकू मारकर हत्या, साथी छात्र गिरफ्तार
बस्ती में वायरलेस टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दुष्कर्म आरोपी के एनकाउंटर पर बवाल, फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने घेरा पुलिस चौकी
Gautam Buddh Nagar News: गौतमबुद्धनगर को मिली 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम योगी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.