Ballia News: सगाई के वक्त मारपीट व हुई हवाई फायरिंग, हवाई फायरिंग के बाद हुई भगदड़.

Ballia News: पीड़ित के तहरीर पर छह नामजद व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बलिया। रविवार की शाम सहतवार रेवती मार्ग स्थित एक उत्सव वाटिका में सगाई के रस्म के दौरान किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसके साथ ही हवाई फायरिंग भी हुई, जिससे वहां भगदड़ मच गई । जो सूचना मिलते ही सीओ पास जी एवं थानाध्यक्ष सहतवार भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पीड़ित द्वारा सहतवार थाने में 6 नामजद व 15 - 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई। 

जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।  

यह भी पढ़े - बलिया: असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी घायल

मिली जानकारी के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी राणा प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय बलवन्त सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि हमारे लड़की की सगाई का कार्यक्रम सहतवार रेवती मार्ग पर स्थित ममता उत्सव वाटिका में चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ममता उत्सव वाटिका के बगल के ही 15 से 20 अज्ञात लड़को लाठी डंडे व कट्टे के साथ आकर मारपीट करने लगे। उस समय हमारा लड़का सगाई के कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कर रहा था। वह अंदर भागकर किसी तरह जान बचाया । 

वही हमारे रिश्तेदार समझा-बुझाकर उन लोगों को किसी तरह बाहर किया। इसी बीच एक लड़के ने मेरे को लक्ष्य कर फायरिंग कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि मै बाल बाल बच गया। इस बाबत सहतवार थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.