Ballia News : निजी अस्पताल में लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, हालत बिगड़ते ही डॉक्टर फरार

बलिया। सहतवार कस्बे के एक निजी अस्पताल में लापरवाही के चलते शुक्रवार देर शाम एक महिला और नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहा कला गांव निवासी रीना देवी (पत्नी राजकिशोर यादव) को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सहतवार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर और कर्मचारी महिला को छोड़कर मौके से भाग गए।

यह भी पढ़े - Ballia News : सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

परिजन तत्काल रीना को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही महिला और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.