Ballia News : कटानरोधी परियोजनाओं का निरीक्षण कर डीएम ने दिए कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बाढ़ खंड बलिया के अंतर्गत चैन छपरा, रामगढ़ और गंगापुर क्षेत्रों में संचालित कटानरोधी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति तेज करने और समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।

चैन छपरा में 12.45 करोड़ रुपये की लागत से दो स्परों के निर्माण की परियोजना स्वीकृत की गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि लॉचिंग एप्रन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शैंक भाग पर बोल्डर पीचिंग कार्य प्रगति पर है। इस पर डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष सभी कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर यह जानकारी दी कि स्पर के निर्माण से कटान की समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बोर्ड हटाकर नर्सिंग होम संचालिका फरार

ग्रामीणों ने डीएम को अवगत कराया कि भरसौता से हल्दी तक नए रिंग बांध के निर्माण और रेपुरा रिंग बांध की मरम्मत से लगभग दो लाख की आबादी सुरक्षित हो सकती है। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि तुरंत सर्वे कर ले-आउट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाए।

गंगापुर में बलिया-बैरिया तटबंध (एनएच-31) के किमी 26.250 पर 632.95 लाख और किमी 27.500 से 27.950 के बीच स्पर व डैम्पनर निर्माण पर 830.59 लाख रुपये की लागत से चल रही परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने किमी 27.950 पर पूर्वनिर्मित स्पर के लॉचिंग एप्रन और डैम्पनर के स्लोप पिचिंग कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर और तहसीलदार सदर को आदेश दिया कि आगामी संभावित बाढ़ के मद्देनजर गंगा नदी से प्रभावित होने वाले गांवों, मकानों और आबादी की विस्तृत सूची तत्काल तैयार की जाए। साथ ही, बाढ़ शरणालयों की पहचान कर अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय, सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी, और संबंधित जूनियर इंजीनियर भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.