Ballia News: अतिक्रमणकारियों से वसूला गया 21 हजार जुर्माना, तीन मामलों का निस्तारण

बैरिया: समाधान दिवस पर भूमि विवाद के तीन मामले सुलझाए गए थाना समाधान दिवस के अवसर पर बैरिया में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भूमि विवाद से संबंधित तीन मामले सामने आए। सभी मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी उस्मान, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, एसएचओ रामायण सिंह, उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में 21 हजार जुर्माना वसूला

बलिया में नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुख्य सड़कों और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान जगदीशपुर चौराहे से शुरू होकर जिला अस्पताल, बनकट्टा, बिचलाघाट शनिचरी मंदिर होते हुए एलआईसी रोड तक चला।

यह भी पढ़े - बलिया में 32 लेखपालों का तबादला, डीएम ने पारदर्शिता के साथ की प्रक्रिया पूरी

बालेश्वर घाट के पास सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल रखकर कारोबार कर रहे दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी गई। अतिक्रमण करने वालों से 21 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस अभियान का नेतृत्व एडीएम राजेश गुप्ता ने किया। टीम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया, कर निर्धारण अधिकारी, सहायक अभियंता, सफाई एवं खाद निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

अभियान के बाद प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि आगे से अवैध कब्जे की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.