Ballia News: डायग्नोस्टिक सेंटर संचालिका पर मुकदमा दर्ज, हंगामा और धमकी बनी वजह

बलिया: बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा और चिकित्सा अधीक्षक को धमकी देने के मामले में मां डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका रीमा यादव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

चिकित्सा अधीक्षक का आरोप

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रीमा यादव अस्पताल में आकर प्रसव और अन्य चिकित्सकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करती हैं। वह मरीजों को अपने सेंटर पर जांच कराने के लिए जबरन ले जाने का प्रयास करती हैं। जब अधीक्षक ने इस पर आपत्ति जताई, तो रीमा यादव ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, सास-ननद पर केस दर्ज

इस मामले में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक की शिकायत के आधार पर रीमा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

चिकित्सा अधीक्षक ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.