Ballia News: बेटी के यहां से लौट रहे थे पिता, ऑटो में मिली लाश से हुई शिनाख्त

बलिया (उभांव): बेल्थरारोड में एक ऑटो में मृत मिले वृद्ध की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भीखपुरा वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद बरनवाल के रूप में हुई है। वे बिहार के सासामुसा (गोपालगंज) में रहने वाली अपनी बेटी रेनू के यहां से लौट रहे थे।

अरविंद बरनवाल तीन दिन पहले बेटी के घर गए थे और रविवार दोपहर घर लौटने के लिए निकले थे। देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिवार चिंतित हो उठा। उनके बेटे रोशन बरनवाल ने बताया कि पिता के न पहुंचने पर वह भोर में खुद गोपालगंज पहुंचे। बस चालक ने बताया कि अरविंद को भागलपुर में उतारा गया था। इसी बीच मौसेरे भाई अभिषेक बरनवाल के फोन से उन्हें घटना की जानकारी मिली।

यह भी पढ़े - मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक, इतिहास में उचित स्थान देने की मांग

ऑटो में बेहोशी की हालत में मिले, अस्पताल में हुई मौत

सीयर पुलिस चौकी प्रभारी बांके बहादुर सिंह ने बताया कि अरविंद बरनवाल भागलपुर से आ रही एक ऑटो में बेहोश मिले थे। उन्हें तत्काल सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी ने दिखाई मानवता

पहचान न हो पाने की स्थिति में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेजा गया। इस दौरान चौकी प्रभारी बांके बहादुर सिंह ने मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए अपने निजी खर्च पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने की व्यवस्था करवाई। बाद में मृतक का झोला परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजन अब भी इस अचानक हुए हादसे से स्तब्ध हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.