Ballia News: बलिया में 50 करोड़ की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर यूनिट, परिवहन मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

बलिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां उजागर हुईं। अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था और मरीजों को हो रही समस्याओं पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

अस्पताल व्यवस्था पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। लगभग एक घंटे तक निरीक्षण में मंत्री ने इमरजेंसी, वार्ड, दवा भंडार, और स्टाफ उपस्थिति की स्थिति की जांच की।

यह भी पढ़े - बलिया में नाली पर गिरने से व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मरीजों के रेफर पर सख्त निर्देश

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आपातकालीन मरीजों को रेफर करने से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच अनिवार्य की जाए। उन्होंने कहा कि केवल आवश्यकता पड़ने पर ही मरीज को अन्यत्र भेजा जाए, अन्यथा प्राथमिक उपचार यहीं सुनिश्चित किया जाए।

क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण को मिली हरी झंडी

निरीक्षण के दौरान लंबे समय से लंबित क्रिटिकल केयर यूनिट पर भी चर्चा हुई। जब जमीन उपलब्ध न होने की बात सामने आई, तो मंत्री ने तत्काल जेई को बुलाकर स्थल का चिन्हांकन कराया। उन्होंने कहा कि करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से यह यूनिट बनेगी, जिससे गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अटेंडेंट शेल्टर का निर्माण भी तय

मंत्री ने बताया कि मरीजों के परिजनों के लिए अटेंडेंट शेल्टर भी बनाया जाएगा। इसके लिए इंडियन ऑयल की ओर से लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है। भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

डायलिसिस सेवा शीघ्र प्रारंभ

डायलिसिस सुविधा की जानकारी लेते हुए मंत्री को बताया गया कि संबंधित विशेषज्ञ की ट्रेनिंग प्रक्रिया जारी है और कुछ ही दिनों में सेवा शुरू हो जाएगी।

सख्त चेतावनी और संवेदनशील व्यवहार पर जोर

मंत्री ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त की जाए और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उन्होंने स्टाफ को चेताया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय, और जिला मंत्री अरुण सिंह 'बंटू' समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.