Ballia News : किशोरी के अपहरण का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बघौता-नारायणपुर मार्ग स्थित काली माता मंदिर के पास से एक किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री का परिचय पिछले वर्ष दोकटी थाना क्षेत्र स्थित अपनी बड़ी बहन की ससुराल में चंदन गोंड नामक युवक से हुआ था। आरोप है कि युवक ने उस दौरान अपना मोबाइल नंबर दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में शोक

पीड़िता की मां का आरोप है कि 31 मई को चंदन गोंड अपनी मैजिक गाड़ी से आया और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि किशोरी के पास घर में भाई की शादी के लिए रखे गए करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी थे।

पुलिस ने मुख्य आरोपित चंदन गोंड के खिलाफ अपहरण समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित के पिता नन्हक तथा उसके भाइयों रविंद्र, सुलेखन और रोहित की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.