Ballia News : सरयू नदी में डूबा बालक, मचा कोहराम

Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में सरयू नदी किनारे शुक्रवार की शाम अपने फुफा के घर आया 12 वर्षीय बालक नदी के कटान के पास नाव से उतरने के दौरान पानी में गिरकर डूब गया। देर रात से ही परिजन व ग्रामीण डूबे बालक की सरयू नदी में खोजबीन कर रहे हैं।

रेवती थाना क्षेत्र के दतहा गांव निवासी स्व. अमरनाथ यादव का पुत्र आकाश महाराजपुर गांव में अपने फुफा छोटेलाल यादव के यहां रहता था। शुक्रवार को दिन में आकाश नदी के पार अपने फुफा के डेरा पर गया था। वहां से शाम को नाव से लौटने के दौरान महाराजपुर घाट पर आकाश असंतुलित होकर पानी में गिर गया। नदी में तेज धारा होने के कारण आकाश पानी में बह गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़े - Ballia News : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.