Ballia News: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी का सम्मेलन, बलिया सांसद ने गिनाई उपलब्धियां

बलिया। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने बैरिया में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए एक मिशन है।

बलिया। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने बैरिया में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए एक मिशन है। नरेंद्र मोदी को हर कीमत पर मेहनत करके प्रधानमंत्री बनाना है।

आपको बता दें कि भाजपा संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और व्यक्ति से ऊपर उठकर देश हित और पार्टी हित में भाजपा को मजबूत करने का काम करना है। हम सबको मिलकर काम करना होगा। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी पसंद का उम्मीदवार नहीं होने पर पार्टी की मदद नहीं करते हैं। ऐसे लोग किसी एक पार्टी में ज्यादा दिन तक नहीं रहते और सम्मान भी नहीं पाते।

यह भी पढ़े - बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित

उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बलिया संसदीय क्षेत्र में 200 से अधिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. जनता जनार्दन को उन सड़कों के स्तर पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। सरकार की योजना है कि देश के हर नागरिक को किसी न किसी योजना का लाभ मिले। इसके लिए लोगों को योजनाओं के बारे में बताना होगा और उन्हें लाभान्वित करने के लिए आवश्यक उपाय करने होंगे।

सिंचाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बलिया में 60 फीसदी कृषि सिंचाई पर आधारित है. किसान सोलर ट्यूबवेल योजना का लाभ उठाएं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि 30 मई से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान 30 जून तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है। यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित है तो उसका लाभ उसे देना होगा, ताकि उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.