- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- उद्योग व्यापार मंडल बिल्थरारोड के नगर अध्यक्ष बने निलेश कुमार दीप
उद्योग व्यापार मंडल बिल्थरारोड के नगर अध्यक्ष बने निलेश कुमार दीप
Ballia News: उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बेल्थरा रोड में प्रांतीय अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान सर्वसम्मति से निलेश कुमार दीप को बेल्थरा रोड नगर उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया।
जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने, संगठन को मजबूत करने और व्यापार विकास से जुड़े उपयोगी सुझाव देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष मोहन सिंह वर्मा, अधिवक्ता देवेंद्र कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, राजेश जायसवाल, निलेश कुमार गुप्ता, क्षितिज वर्मा, राजीव गुप्ता, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता और हर्ष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
