Ballia News : रक्षाबंधन से पहले पांच बहनों से यमराज झपट ले गया इकलौता भाई, पूरा गांव स्तब्ध

Ballia News : बहेरी जेठवार मार्ग स्थित तालाब में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ जुट गई।

Ballia News : बहेरी जेठवार मार्ग स्थित तालाब में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ जुट गई। वहीं, घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर बहेरी निवासी सोनू यादव (20) पुत्र मनजी यादव रविवार की सुबह घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला। लेकिन वह बहेरी जेठवार मार्ग पर स्थित तालाब में नहाने चला गया, जहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई, जब एक बुजुर्ग तालाब के किनारे पहुंचा।

यह भी पढ़े - सांसद नीरज शेखर ने चंद्रशेखर हाफ मैराथन का लोगो लॉन्च किया, तैयारियों को अंतिम रूप

इस घटना के बाद से मां-बाप व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां कुसुम व बहनों के करुण क्रंदन से हर शख्स की आंखों का कोर भीगा नजर आया। रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई की मौत से पांचों बहनें बदहवास है। वह बार-बार भाई के शव से लिपटकर बेसुध हो जा रही थी। बहनें भगवान को भी कोसते हुए पूछ रही थी, तूने ऐसा क्यों किया ? क्या कसूर था हम सबका ? यही नहीं, व्यवहार कुशल सोनू की मौत से हर कोई गमगीन नजर आया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.