Ballia News: मधुमक्खियों के हमले से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

बांसडीह, बलिया: बांसडीह कस्बे से घर लौट रहे एक अधेड़ पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बांसडीह पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, हालपुर गांव निवासी प्रेमचंद वर्मा बाजार से लौट रहे थे। जैसे ही वे साइकिल से देवडीह मोड़ के पास फायर बिग्रेड गेट के समीप पहुंचे, सड़क किनारे लगे एक पेड़ से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता उनके सिर पर गिर पड़ा। छत्ता गिरते ही मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया और उनके चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में डंक मारने लगे।

यह भी पढ़े - टीएससीटी कन्यादान योजना के तहत सात बेटियों की शादी के लिए दिए गए 51-51 हजार रुपये के शगुन चेक

घबराकर प्रेमचंद वर्मा सड़क पर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों का हमला जारी रहा। इसी दौरान दो मधुमक्खियां उनके कान के अंदर घुस गईं और डंक मारने लगीं। दर्द और घबराहट के बीच किसी तरह वे अपनी जान बचाकर सड़क किनारे एक झोपड़ी में छिप गए, जिससे उनकी जान बच सकी।

इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर आवागमन भी प्रभावित हो गया। काफी मशक्कत के बाद प्रेमचंद को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.