Ballia News: दो युवा बेटों की मौत से थर्रा उठा बलिया का गांव, ITBP जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मझौवां, बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान सहित दो युवकों की जान चली गई। सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और हर आंख नम हो गई।

screenshot_2025-04-21-20-41-03-06_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

यह भी पढ़े - होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया में तैयारी तेज, 15 केंद्रों पर 38 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मृतकों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर केहरपुर गांव निवासी गौरव कुमार सिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह और शुभम कुमार सिंह (22) पुत्र सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बारात में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम, टूटा मां-बाप का सहारा

श्रीनगर केहरपुर गांव में जैसे ही दोनों युवकों की मौत की खबर पहुंची, गांव में कोहराम मच गया। दोनों ही युवक अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। शुभम कुमार सिंह हाल ही में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे और नवंबर में उनकी शादी तय थी। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गौरव और शुभम की दोस्ती भी मिसाल थी — साथ जिए, साथ ही काल के गाल में समा गए।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

सोमवार की शाम जब दोनों का शव गांव पहुंचा, तो हर ओर मातमी सन्नाटा छा गया। शुभम कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। गांव की गलियों में करुण क्रंदन गूंज रहा था, और हर कोई इस असमय त्रासदी से स्तब्ध था।

screenshot_2025-04-21-20-41-30-54_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

"दो चिराग एक साथ बुझ गए"

जिस गांव में शादी की तैयारियों की चर्चा होनी थी, वहां अब सिर्फ अफसोस और आंसुओं की लहर है। दो जवान बेटों की विदाई ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.