Ballia News: बलिया के बेटे का अनोखा प्रयास, बैरिया को मिला ‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’, गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

बलिया। “कौन कहता है आसमां में सुराख़ नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…” दुष्यंत कुमार की ये पंक्तियाँ उस शख्स पर पूरी तरह फिट बैठती हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवा को गांव-गांव तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हम बात कर रहे हैं बैरिया विधानसभा क्षेत्र के निवासी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की, जिनके अथक प्रयासों से क्षेत्र को मिला है एक अनूठा तोहफा—स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस।

करीब 55 लाख रुपये की लागत से तैयार यह मोबाइल हॉस्पिटल अब बैरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। आईआरटीएस अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि यह बस एक दिन में कम से कम तीन गांवों में जाकर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा देगी।

यह भी पढ़े - Ballia News: हुकुम छपरा गंगा घाट के पास पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत

इस मोबाइल यूनिट में एक एमबीबीएस डॉक्टर की टीम के साथ-साथ बीपी, शुगर, ईसीजी और ब्लड टेस्ट जैसी प्राथमिक जांच सुविधाएं होंगी। मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क दी जाएंगी। गंभीर मामलों को चिन्हित कर महीने में एक बार विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।

कोरोना काल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने जैसे समाजसेवा कार्यों के लिए चर्चित निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि,

 “चिकित्सा, शिक्षा और पर्यावरण की बेहतरी के लिए मेरा प्रयास लगातार जारी रहेगा। मेरी कामना है कि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ और शिक्षित हो।”

उन्होंने बताया कि यह परियोजना CSR फंडिंग के माध्यम से पूरी की गई है, और भविष्य में यदि अधिक संसाधनों की जरूरत पड़ी तो वे स्वयं इसकी व्यवस्था करेंगे।

‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’ उन दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी, जहां अभी तक चिकित्सा सुविधा दुर्लभ है। यह पहल क्षेत्र के लिए एक उदाहरण है कि संकल्प और सेवा की भावना हो, तो बदलाव संभव है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.