Ballia News: बलिया पुलिस को मिली सफलता, पकड़ा गया अपहरणकर्ता

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के अपहरण के आरोपित क्षेत्र के तालिबपुर गांव निवासी नीरज कुमार को पुलिस ने रविवार को पासवान चौक मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया.

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के अपहरण के आरोपित क्षेत्र के तालिबपुर गांव निवासी नीरज कुमार को पुलिस ने रविवार को पासवान चौक मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान न्यायालय कर दिया।

थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि छह जून 2023 को क्षेत्र के एक गांव से नीरज शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया था। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया, लेकिन नीरज फरार था. मुखबिर की सूचना पर रविवार को उसे गिरफ्तार कर धारा 363, 366, 120बी आईपीसी के तहत चालान कर दिया गया। थानेदार ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच करायी जा रही है. इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. क्लीनिकल ट्रायल की रिपोर्ट आने के बाद संभवत: और धाराएं बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़े - बलिया: मांझी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, दो नामजद

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.