Ballia News: बलिया में सड़क हादसा, स्कूल जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आए प्रधानाध्यापक, मौके पर ही मौत

बलिया: जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। यह हादसा चिलकहर-टीकादेवरी मार्ग पर सहदेश और मटिंही गांव के बीच हुआ, जब प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर नाथ यादव स्कूल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं शिक्षा जगत भी इस घटना से गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़े - पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

गुप्तेश्वर नाथ यादव मूल रूप से चिलकहर ब्लॉक के हरिहरपुर गांव के निवासी थे। वे शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर बढ़वलिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.